जगदलपुर, 12 जुलाई 2025।
जिला बस्तर के नगरनार थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर (मध्यप्रदेश) निवासी एक पति-पत्नी को 11.505 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1,15,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन में थाना नगरनार प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना पर दबिश
मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका, एनएच-63 के पास एक महिला व पुरुष संदिग्ध हालत में बस का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने महिला स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी कर पति-पत्नी को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान विजय सिंह ठाकुर (34) व उनकी पत्नी संजना ठाकुर (19), निवासी दमूनाका पंजाब बैंक कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला जबलपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।
बरामदगी
आरोपियों के बैग की तलाशी में 3 पैकेट गांजा (कुल वजन 11.505 किग्रा) एवं एक मोबाइल फोन (कीमत ₹8,000) जब्त किए गए। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर जबलपुर ले जाने की फिराक में थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
टीम को बधाई
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उपनिरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, रमेश पासवान, धरम कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक पीलेश्वरी साहू, महिला आरक्षक थानेश्वरी कश्यप, एवं आरक्षक दशरू नाग की विशेष भूमिका रही।
—
नगरनार पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।