जगदलपुर 23 मार्च 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ खेल महोत्सव, 2024-25 का जिला स्तरीय आयोजन प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। खेल महोत्सव के विजेताओं को बस्तर पण्डूम कार्यक्रम स्थल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुरस्कार और नगद इनामी राशि दिया गया।

इस खेल प्रतियोगिता में रस्साकस्सी में महिला वर्ग में लोहंडीगुड़ा विकासखंड प्रथम स्थान मिला, पुरुष वर्ग में जगदलपुर विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संखली खेल में महिला और पुरुष वर्ग में लोहड़ीगुड़ा ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया। गेड़ी दौड़ में महिला वर्ग में कमला कश्यप लोहड़ीगुड़ा ब्लॉक और पुरुष वर्ग में लच्छिन नाग लोहड़ीगुड़ा ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंगड़ी दौड़ में सुनीता कश्यप लोहड़ीगुड़ा ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply