रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

12 अप्रैल 2026, कोंडागांव। जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत कुएंमारी के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1 बजे की है। ट्रैक्टर में 20 से अधिक लोग सवार थे और सभी लोग शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977