रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

कोण्डागांव, 25 मई 2026/  राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं मांगों के समाधान हेतु प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगरीय क्षेत्र के चौपाटी मैदान स्थित विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।



आम नागरिकों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे लोगों को भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके। उन्होंने श्रम पंजीयन से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह एवं जन्म पर सहायता राशि प्रदान की जाती है। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीरो बिजली बिल संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने से उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन पर उपभोक्ताओं को आय भी प्राप्त होती है। इन योजनाओं सहित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही निर्धारित अवधि से 18 माह पूर्व आवास निर्माण पूर्ण करने पर प्रत्येक हितग्राही को 32 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

           इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा 02 डिजिटल किसान किताब, 05 बी-1 खसरा एवं 07 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 महिलाओं की गोदभराई, शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 पौधों का वितरण किया गया।

छत्तीसगढ़ के पहट (साप्ताहिक अखबार)

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply