रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

15.04.2026 / कोण्डागांव
गुम बालिका के मिलने से पुलिस के प्रति लोगों में बढ़ा विष्वास
गुम बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.01.2026 को प्रार्थी गनपत नाग पिता स्व. सोनसाय नाग उम्र 39 वर्ष साकिन बिंजोली थाना अनंतपुर ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि इसकी नाबालिक बालिका उम्र 17 वर्ष के द्वारा दिनांक 08.08.2025 को मक्का बाड़ी में काम करने जा रही हूॅ कहकर घर से बिना बताये कहीं चली गई है। आसपास रिश्तेदारों में पता तलाश किया कहीं पता नही चला, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में गुम इंसान क्रमांक 02/2025 एवं अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर जांच पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
कार्यवाही – प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर के पत्र क्र./पु0मु0/अ0अ0वि0/गुम इंसान सेल/ एम-15/2026 नवा रायपुर दिनांक 26.03.2026 के परिपालन में दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक 30 दिवस गुम इंसान खोज बीन हेतु राज्य में विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ चलाये जाने निर्देश प्राप्त हुआ था।
जो पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देषानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्षन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के कुशल प्रर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल अनंतपुर के हमराह गुम इंसान की पता साजी की जा रही थी गुम बालिका के पता साजी दौरान कॉल डिटेल के आधार पर गुम बालिका का लोकेशन जिला तिरूपपुर तमिलनाडु क्षेत्र में मिलने पर थाना अनंतपुर से सउनि. रामरतन मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर जिला तिरूपपुर तमिलनाडु रवाना किया गया था।
जहां पहुंचकर उत्तर पुलिस स्टेशन सिटी तिरूपपुर शहर जिला तिरूपपुर तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर पता तलाश कर गुम बालिका को दिनांक 12.04.2026 को शक्ति वेल लेडिस हास्टल नम्बर 544 वार्ड नम्बर 13 विवेकानंद नगर सिरूपुल्लूवटटी पोस्ट तिरूपुर राज्य तमिलनाडु में बरामद किया गया एवं दिनांक 14.04.2026 को वापस थाना आकर गुम बालिका को पिता गनपत नाग एवं गवाहों के समक्ष दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977