रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

प्रदेश की जनता,किसान और मजदूर त्रस्त,भाजपा सरकार अपनी झूठी वाहवाही लूटने में मस्त
18 मई 2026, जगदलपुर। आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर अध्यक्ष फूलसिंह बघेल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ बिल्लौरी पेट्रोल पंप के समक्ष नारेबाजी करते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया ।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य जी ने कहा भाजपा सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है।भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन खर्च बढ़ गया है।
पेट्रोल डीजल बाधित आपूर्ति बढ़ती कीमतों एवं रसोई गैस सिलेंडर के दाम, खाद्य तेल, दाल, चावल, सब्जियों सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और गरीब परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना भी कठिन हो गया है। और भाजपा सरकार में बैठे लोग सिर्फ अपनी झूठी वाहवाही”लूटाने और और प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष नानगुर फूलसिंह बघेल ने बताया आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई के बोझ तले दबी जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मालभाड़ा बढ़ गया है, जिससे खाने-पीने की चीजें, सब्जियां और रोजमर्रा का हर सामान महंगा हो गया है।ऊपर से बाजार में पेट्रोल-डीजल का कृत्रिम संकट खड़ा कर आम जनता और किसानों को परेशान किया जा रहा है।
इस दौरान नीलूराम बघेल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष,पूर्व सभापति कविता साहू,महामंत्री अभिषेक नायडू,नीतीश शर्मा,राजेश कश्यप नानगुर ब्लॉक महामंत्री,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया नगरनार अध्यक्ष,सूर्यापानी, रविशंकर तिवारी,लता निषाद,एस नीला,अर्पणा बाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस रजत जोशी, गौरी, कमला, प्रतिभा,विनोद सेठिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष, सुंदरलाल सेठिया ब्लॉक सचिव,जगन्नाथ बघेल ब्लॉक उपाध्यक्ष,चमनलाल देहारी मंडल अध्यक्ष, खेमराज सेठिया जिला महासचिव एनएसयूआई, लोकेश सेठिया,विरलेख सरपंच बिलोरी,मनी,नरेंद्र सेठिया,महादेव पोयम,, चिंगड़ू बघेल उपस्थित रहे।