“132 किलो गांजा… कुख्यात तस्कर आनंद कश्यप को 15 साल की सजा, बैंक खाता भी फ्रीज!”💥 एनसीबी की बड़ी जीत! 💥

15 साल की सजा… सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्कर पर गिरी अदालत की गाज रिपोर्ट: ओम साहू रायपुर, 9 अगस्त:मादक…

💐 रक्षाबंधन पर उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ ने बांधा रक्षा सूत्र 💐

✊ नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में लौटी बहनों का साहस, पूरे समाज के लिए मिसाल


—

🌸 दंतेवाड़ा, 09 अगस्त 2025 — रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सर्किट हाउस परिसर दंतेवाड़ा में एक भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जब ‘दंतेश्वरी फाइटर’ एवं आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।


—

🕊️ संघर्ष से सम्मान की ओर सफर

इन बहनों ने कठिन संघर्ष और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए नक्सलवाद के रास्ते को छोड़ विकास की मुख्यधारा को अपनाया। अब वे समाज में शांति, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं।

मंत्री द्वय ने कहा —

> “रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और सुरक्षा का संकल्प है। जो भी बहनें अभी भी भटकाव के रास्ते पर हैं, यदि वे लौटेंगी तो हम उन्हें बहन का स्थान देंगे, उनकी सुरक्षा और सम्मान की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे।”




—

🌟 सुरक्षा-सम्मान का वचन

बहनों ने इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सचिव, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारियों को भी राखी बांधकर यह भरोसा जताया कि यह बंधन सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि सुरक्षा और स्नेह का अटूट वचन है।


—

🌱 विकास और पर्यावरण के प्रति संकल्प

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण किया।
साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग’ अभियान अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


—

📜 कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियां

विधायक श्री चौतराम अटामी

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी

उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह

आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी

डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय

जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा

अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे
सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



—

📌 रिपोर्ट: ओम साहू
📲 WhatsApp चैनल से जुड़ें

🚨 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार 🚨

जिला-बस्तर, जगदलपुर (दिनाॅंक – 09 अगस्त 2025) आरोपिया: रुखसार खान पति मोहम्मद आरिफ खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी संतोषी वार्ड,…

छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत: गौठान योजना बंद, अब शुरू होंगे आधुनिक ‘गौधाम’!

चरवाहों को ₹11,000 और गौसेवकों को ₹13,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा रायपुर, 09 अगस्त 2025/ कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई…

🌟 दंतेवाड़ा वनांचल शिक्षा सेवा प्रकल्प हीरानार में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आगमन 🌟

📍 शहीद गुण्डाधुर आवासीय छात्र परिसर एवं सरस्वती शिशु मंदिर का अवलोकन📚 शैक्षणिक आवश्यकताओं व विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा…

नशा तस्करों की अब खैर नहीं! दोबारा पकड़े जाने पर होगी संपत्ति कुर्की – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

प्रेरणा सभाकक्ष में योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोले उप मुख्यमंत्री, हर विभाग को दिए अहम निर्देश ️ जगदलपुर, 07…

देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बस्तर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ पूरे जोश और उत्साह के साथ हो चुका है।

🎉 बस्तर में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज:🎊 बिहान समूह की दीदियों ने संभाली कमान, देशभक्ति से गूंज…

बस्तर पुलिस और ICICI बैंक की संयुक्त पहल पर साइबर क्राइम रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन

📍 जिला – बस्तर | दिनांक – 06.08.2025 📌 शौर्य भवन, लालबाग, जगदलपुर में हुआ आयोजन बस्तर, 06 अगस्त 2025/…

🌟 महारानी अस्पताल में चमत्कार! चार जुड़वा नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान 🌟

📍 जगदलपुर: सुकमा जिले की श्रीमती दशमी कवासी के चार जुड़वा नवजात शिशुओं को महारानी अस्पताल, जगदलपुर के शिशु एवं…