छात्रों के लिए बड़ा अवसर: व्यापमं प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन जल्द भरें, कोचिंग की भी व्यवस्था

जगदलपुर, 05 मार्च 2025 – कलेक्टर हरिस एस. के. ने जिले के सभी कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र जल्द से जल्द भरवाने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर सभी स्कूल प्राचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों को इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज़:
आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को आधार कार्ड, हालिया फोटो, 10वीं और 11वीं की अंकसूची, व हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।

प्रवेश परीक्षाएं:
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पीईटी, पीएटी, पीपीटी, पीपीएचटी, पीव्हीपीटी, डीएलएड और नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, नीट परीक्षा का अंतिम आवेदन तिथि 07 मार्च 2025 है, जिसके लिए भी आवेदन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विशेष सुविधा:
आवेदित छात्र-छात्राओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय और ज्ञानगुड़ी में कोचिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। सूची ज्ञानगुड़ी के प्रभारी अलेक्जेंडर चेरियन (मोबाइल: 94064-80100) को उपलब्ध कराई जाएगी।

यह पहल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

बस्तर में नई नेतृत्व टीम: वेदवती कश्यप बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, बलदेव मंडावी उपाध्यक्ष निर्वाचित

जगदलपुर, 05 मार्च 2025 – त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में वेदवती कश्यप को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर बलदेव मंडावी ने जीत दर्ज की।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल किया गया, जिसके चलते वेदवती कश्यप को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पीठासीन अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें बलदेव मंडावी विजयी घोषित हुए। इस अवसर पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यगण, उप संचालक पंचायत बीरेंद्र बहादुर, मास्टर ट्रेनर जीवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस निर्वाचन के साथ ही जिला पंचायत की नई नेतृत्व टीम ने कार्यभार संभालने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है।

24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता

रिपोर्ट ऋषभ कुमार जगदलपुर, बस्तर | 05 मार्च 2025बस्तर पुलिस ने सिविल लाइन, लालबाग इलाके में हुई बुलेट मोटरसाइकिल चोरी…

आयुष्मान कार्ड के लिए 17 से 20 मार्च तक मेगा कैंप, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस ने दिए दिशा-निर्देश धान उठाव में दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता देने…

भू-अर्जन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: अनियमितताओं के आरोप में आईएएस निर्भय कुमार साहू निलंबित

Report cgpahat रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने भू-अर्जन प्रक्रिया में हुई भारी अनियमितताओं को लेकर कड़ा फैसला लेते हुए तत्कालीन अनुविभागीय…

“जगदलपुर के विकास का नया अध्याय: महापौर और पार्षदों ने ली शपथ”

रिपोर्ट ओम साहू जगदलपुर, 01 मार्च 2025 – बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में शनिवार…

छत्तीसगढ़ में बड़ा भ्रष्टाचार कांड! कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR, प्रशासन से साठगांठ कर करोड़ों का घोटाला

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया…

“बस्तर पुलिस का मानवता संग पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम में उमड़ी हजारों की भीड़”

रिपोर्ट ओम साहू बस्तर, 26 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस द्वारा समाज और आम जनता के…

🔴 निर्वाचन कार्य में लापरवाही: शराब के नशे में पाए गए प्रधान अध्यापक निलंबित

बीजापुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के दौरान घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं निर्वाचन पश्चात सामग्री प्राप्त करने के लिए तैनात किए गए चार शिक्षकों को ड्यूटी स्थल पर शराब के नशे में पाया गया। इस गंभीर कर्तव्यहीनता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये शिक्षक पाए गए दोषी:
✔️ नागेंद्र साहू – प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला पोनोडवाया
✔️ दयालू राम तारम – प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला बेचरम
✔️ शिवलाल भूआर्य – प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला उतला
✔️ भीमसन कुड़ियम – सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला पेदापाल

इन शिक्षकों को निर्वाचन कार्य हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वे अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाए गए। उनकी इस अनुशासनहीनता के चलते उन्हें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर में मुख्यालय निर्धारित करते हुए निलंबित किया गया है।

कलेक्टर ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साफ संदेश दिया है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में शाही स्नान: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मंगलकामना”

रायपुर, 26 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प…