जगदलपुर, 09 मार्च 2025: होली के त्यौहार को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए बस्तर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में, संजय मार्केट क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे आठ बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

कैसे हुई कार्रवाई?

रविवार को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान संजय मार्केट क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे।

बाहरी राज्यों के निवासी, पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं

जांच में पता चला कि पकड़े गए सभी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, जो बिना किसी ठोस कारण के शहर में घूम रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अपराध को रोकने के लिए इन सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 128 के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पकड़े गए व्यक्तियों की सूची:

  1. सलमान खान (27), ग्राम जांशाडुम्बंर, थाना तोमलु, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  2. शेख मुशीबुर रहमान (27), ग्राम गोल मांगुरी, थाना पांसखुरा, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  3. शेख अनार अली (43), ग्राम साधुआपोता, थाना पांसखुरा, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  4. शेख मैदुल स्माल (32), ग्राम जांशाडुम्बंर, थाना तोमलु, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  5. शेख रसीद अली (30), ग्राम चिलका, थाना पांसखुरा, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  6. शेख अब्दुल्ला (49), ग्राम साधुआपोता, थाना पांसखुरा, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  7. शेख अब्दुल रहमान (28), ग्राम चिलका, थाना पांसखुरा, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल
  8. रजाक अली खान (65), ग्राम जांशाडुम्बंर, थाना तोमलु, जिला पूर्व मेदिनीपुर, वेस्ट बंगाल

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

बस्तर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस विभाग नागरिकों से भी अपील कर रहा है कि यदि वे अपने इलाके में किसी अजनबी या संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

बस्तर पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय है और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

— रिपोर्ट: दबंग छत्तीसगढ़ न्यूज़

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply