प्रदेश सरकार का संकल्प: हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा शत-प्रतिशत आवास – उप मुख्यमंत्री

आवास प्लस 2.0 विशेष पखवाड़ा के तहत हितग्राहियों के घरों का किया सर्वे

बस्तर, 16 अप्रैल 2025।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के आश्रित ग्राम शासन कचोरा का दौरा किया, जहां उन्होंने “आवास प्लस 2.0” विशेष पखवाड़ा के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के घरों का सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर पात्र व्यक्ति को शत-प्रतिशत आवास की सुविधा मिलेगी।

श्री शर्मा ने कई घरों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी पात्र लोगों को जल्द ही पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आवास योजनाओं का दायरा अब और अधिक व्यापक कर दिया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।

इस अवसर पर ग्राम की हितग्राही दुलारी भारती, ब्रुदावती भारती और प्रतिमा बघेल ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। प्रतिमा बघेल का 7 वर्षीय पुत्र यूस बघेल मोबाइल से सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर आकर्षण का केंद्र बना।

हितग्राही दुलारी भारती (पति: भारत भारती), ब्रुदावती भारती (पति: धनेश्वर भारती) और प्रतिमा बघेल (पति: गुड्डूराम बघेल) लंबे समय से पक्के मकान की आस लगाए हुए थे। उप मुख्यमंत्री के सर्वे ने उन्हें उम्मीद की नई किरण दी है।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed