जगदलपुर, 29 अप्रैल 2025। भारत सरकार की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी निर्देशानुसार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2025 का आयोजन 04 मई 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु बस्तर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
बस्तर जिले में यह परीक्षा जगदलपुर शहर के तीन परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी:
1. जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेंडरी स्कूल, जगदलपुर
2. शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, धरमपुरा, जगदलपुर
3. झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, धरमपुरा, जगदलपुर
परीक्षा के दौरान सुरक्षा, समयपालन एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु संबंधित प्रशासनिक विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।