जगदलपुर, 19 मई 2025:
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सोमवार को बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा और दरभा विकासखंडों सहित जगदलपुर नगरीय क्षेत्र में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जगदलपुर शहर में यह शिविर शहीद भगत सिंह स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लोहण्डीगुड़ा विकासखंड में समाधान शिविर:
ग्राम पंचायत छिंदबहार में आयोजित शिविर में दाबपाल, कोठियागुडा, छोटे परोदा, बड़े परोदा, चालकीगुडा, गढ़िया, बाधनपाल, तुर्रेमारका, छिन्दबहार, करकापाल, एरण्डवाल, नेगानार, इरिकपाल, मांदर और तारागांव ग्राम शामिल रहे।
कुल आवेदन प्राप्त: 5162
निराकृत आवेदन: 5157
लंबित आवेदन: 5
सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए।
दरभा विकासखंड में समाधान शिविर:
डिलमिली में आयोजित शिविर में चितापुर, छोटे चितापुर, डिलमिली, छेपरागुड़ा डिलमिली, कांदाकाटा, अलवा, ढोढरेपाल, छोटे गुडरा, बडेकडमा, छोटेकडमा ग्राम सम्मिलित रहे।
कुल आवेदन प्राप्त: 2387
निराकृत आवेदन: 2369
लंबित आवेदन: 18
जगदलपुर नगरीय क्षेत्र में समाधान शिविर:
शहीद भगत सिंह स्कूल में आयोजित शिविर में वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड के निवासी शामिल रहे।
कुल आवेदन प्राप्त: 452
निराकृत आवेदन: 451
प्रमुख उपस्थिति:
जगदलपुर नगर निगम: महापौर श्री संजय पांडेय, आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि।
दरभा समाधान शिविर: विधायक श्री विनायक गोयल, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एसडीएम, सीईओ, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी।
लोहण्डीगुड़ा समाधान शिविर: जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, एसडीएम, सीईओ, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी।
शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्री वितरित की गई।