रिपोर्ट: ओम साहू
हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें
रायपुर | Exclusive Breaking News
छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के तीन बड़े आदिवासी चेहरों – मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम – पर सीधा कानूनी हमला बोला है। बैज ने इन नेताओं को धर्मांतरण को लेकर झूठे और भड़काऊ आरोपों के लिए मानहानि का नोटिस थमा दिया है।
बैज का आरोप –
> “मेरे ऊपर चर्च खुलवाने और धर्मांतरण को संरक्षण देने जैसे झूठे आरोप लगाए गए हैं। यह मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर सीधा हमला है। या तो ये नेता सार्वजनिक माफी मांगे, या कोर्ट में सामना करने को तैयार रहें।”
BJP नेता केदार कश्यप का कथित बयान:
> “दीपक बैज ने पूरे पांच साल चर्च खुलवाने में लगा दिए। अवैध धर्मांतरण को संरक्षण दिया… और कार्यवाही करने वालों पर चुप्पी साधे बैठे रहे।”
बैज ने इसे राजनीतिक चरित्र हनन बताते हुए कहा कि यह पूर्व नियोजित साजिश है।
⚖️ कानूनी चेतावनी
कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनों नेताओं को नोटिस भेजते हुए कहा है —
“या तो साक्ष्य प्रस्तुत करें, या फिर सार्वजनिक माफी मांगें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”
—
✅ यह खबर आदिवासी राजनीति, धर्मांतरण बहस और छत्तीसगढ़ चुनावी रणनीति पर असर डाल सकती है।
इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!