
थाना बोधघाट अंतर्गत मामला, हैदराबाद से हुई गिरफ्तारी
️ दिनांक: 18 जुलाई 2025
️ रिपोर्ट: ओम साहू
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
—
बस्तर, जगदलपुर।
बस्तर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत बोधघाट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
—
घटना का विवरण:
दिनांक 05 जून 2025 को शाम करीब 7:30 बजे, थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी कि एक नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: श्री माहेश्वर नाग
नगर पुलिस अधीक्षक: श्री अमित देवांगन
थाना प्रभारी: निरीक्षक लीलाधर राठौर
टीम ने लगातार पता-साजी कर नाबालिग की हैदराबाद में मौजूदगी का पता लगाया। तत्पश्चात टीम को हैदराबाद रवाना किया गया।
—
♂️ गिरफ्तारी की कार्रवाई:
टीम ने हैदराबाद की एक लकड़ी मिल से पीड़िता को आरोपी धनेश्वर बघेल (पिता कुशबो राम बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी तारापुर समरत पारा, थाना नगरनार, जिला बस्तर) के कब्जे से बरामद किया।
茶 पूछताछ में पीड़िता ने खुलासा किया कि मार्च 2025 से आरोपी से जान पहचान थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगाया और हैदराबाद स्थित कमरे में कई बार बलात्कार किया।
आरोपी को आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई। न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
—
गंभीर अपराध:
आरोपी ने यह जानते हुए कि पीड़िता नाबालिग है, उसे भगाकर ले जाकर यौन शोषण किया जो गंभीर आपराधिक कृत्य है। आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
—
️ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारीगण:
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
उपनिरीक्षक: ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
सहायक उपनिरीक्षक: गोदावरी नागवंशी
प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, वर्षा साहू
आरक्षक: परमानंद भोयर, विजय तिर्की, उत्तरा कोसमा, तिलोत्मा कश्यप
—
बस्तर पुलिस की तत्परता और सटीक कार्रवाई ने एक और मासूम की जिंदगी को बचाया है।