18 जुलाई 2025 | थाना – फ्रेजरपुर (परपा), जिला बस्तर

बस्तर पुलिस ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 नग तांबे के पाइप जब्त किए गए हैं, जिन्हें ऑक्सीजन प्लांट से चोरी किया गया था।

 मामला कैसे खुला?

प्रार्थी अरुण कुमार सिन्हा (उम्र 39 वर्ष, निवासी महारानी वार्ड, जगदलपुर) ने 17 जुलाई 2025 को थाना परपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के ऑक्सीजन प्लांट से अज्ञात चोरों ने करीब 30 फीट तांबे का पाइप चोरी कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं एसडीओपी लक्ष्मण सिंह पोटाई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद तारिक हरीश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

‍♂️ पुलिस की तत्परता से चोरों की गिरफ्तारी

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

1. कृश टाकरी पिता गंगा धर टाकरी (उम्र 23 वर्ष), निवासी महारानी वार्ड, क्वार्टर के पीछे, जगदलपुर

2. अश्वनी नाग पिता स्व. सर्पनाथ नाग (उम्र 32 वर्ष), निवासी चांदनी चौक, सिटी ग्राउंड के सामने, जगदलपुर

3. अनुराग कच्छ पिता स्व. पितांबर कच्छ (उम्र 24 वर्ष), निवासी महारानी वार्ड, क्वार्टर के पीछे, जगदलपुर

आरोपियों से पूछताछ के बाद 16 नग तांबे के पाइप बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर 18 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका:

निरीक्षक मो. तारिक हरीश

सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह

प्रधान आरक्षक लवण पानीग्राही, टेकराम देशमुख

आरक्षक महेंद्र कोमरे, सुरेंद्र बरिहा, भूपेंद्र नेताम, गुमान सिंह, हेमंत ठाकुर

>  बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।

✍️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed