रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज

जगदलपुर, 18 जुलाई 2025 — बस्तर जिले में अवैध रेत परिवहन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोहकापाल से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) लालबाग से अभी 2 टीपर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्ग पर ले जा रहे हैं बाकी शहर के सभी इलाकों में प्रतिदिन खुलेआम दौड़ते टिप्पर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि किस तरह माफिया कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

 CG 17 1608 और CG 17 C 0220 जैसे टिप्पर लगातार रेत का अवैध परिवहन करते अभी देखे गए हैं — मजे की बात यह है कि जिस वाहन से यह खनिज का दोहन हो रहा उसमें लिखा है save फॉरेस्ट video dekhe वह भी खनिज विभाग द्वारा जप्त बिना किसी वैध चालान, रॉयल्टी परमिट या अनुमति के।

 मनमाने दामों पर खुलेआम रेत की बिक्री, सप्लाई लगातार जारी — लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई शून्य।

❗ खबर चलने के 15 दिन बाद भी खनिज विभाग और प्रशासन की चुप्पी क्यों?

यह सवाल अब शहरवासियों को परेशान कर रहा है। खबरों के माध्यम से लगातार अवैध रेत परिवहन की जानकारी दी जा रही है, फिर भी खनिज विभाग आंखें मूंदे बैठा है और प्रशासनिक तंत्र शासकीय योजनाओं की आड़ में पूरी तरह व्यस्त नजर आ रहा है।

螺 रेत माफिया सालाना करोड़ों का अवैध कारोबार कर रहे हैं, वहीं शासन-प्रशासन पूरी तरह निःक्रिय बना हुआ है।

 अब जनता पूछ रही है —

 आखिर किसकी छत्रछाया में फल-फूल रहा है यह अवैध कारोबार?
 विभागीय अधिकारियों की चुप्पी क्या किसी मिलीभगत की ओर इशारा नहीं करती?
 रेत की बेतहाशा किल्लत और बढ़ती कीमतों का जिम्मेदार कौन?

 जनता की मांग:

> “जिला प्रशासन और खनिज विभाग तुरंत सक्रिय हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, नहीं तो जन आंदोलन तय है!”

️ अगर आपके पास भी रेत माफिया या भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी या सबूत हैं, तो बेझिझक हमारे साथ साझा करें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply