रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक

🔗 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N


सेजस अलनार की व्याख्याता श्रीमती नेहा श्रीवास को शिक्षण में उत्कृष्टता, समयपालन और रचनात्मक शिक्षण पद्धति के लिए “पोस्ट ऑफ द मंथ” से सम्मानित किया गया। यह गौरवशाली सम्मान लोहंडीगुड़ा विकासखंड की शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी द्वारा उनके कार्यालय में प्रदान किया गया।

विनोबा पोस्ट क्या है?विनोबा पोस्ट पूरे लोहण्डीगुड़ा विकासखंड में शिक्षकों के प्रदर्शन, नवाचार और शैक्षणिक अनुशासन के आधार पर दिया जाने वाला प्रेरणादायक सम्मान है। इस माह नेहा श्रीवास को शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की भागीदारी और विद्यालय व्यवस्था में उत्कृष्टता के कारण सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

संकुल समन्वयक सुकरु राम बघेल — “जब शिक्षक अपने कार्य को जिम्मेदारी और जुनून के साथ निभाता है, तो पूरा ब्लॉक प्रेरणा से भर जाता है। नेहा श्रीवास का यह सम्मान पूरे लोहण्डीगुड़ा के लिए गर्व की बात है।”

विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी — “शिक्षक समाज का निर्माता है। समय की अनुशासनता, शिक्षण के प्रति लगन और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह ही शिक्षा की सच्ची नींव रखता है।”

नेहा श्रीवास ने कहा:

“यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। मैं आभारी हूँ कि मुझे ऐसा मंच मिला जहाँ हम मिलकर बच्चों के भविष्य को बेहतर बना रहे हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नेहा श्रीवास को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ कीं।

#शिक्षा_सेवा   #लोहंडीगुड़ा   #VinobaPost   #CGPahatNews

📣 आपको यह खबर पसंद आई? इसे साझा करें और हमारे WhatsApp चैनल से जुड़कर ताज़ा खबरें सीधे पाएँ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply