रिपोर्ट ऋषभ कुमार

📅 दिनांक: 16/10/2025
📍 थाना: बड़ांजी, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)

जिला बस्तर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना बड़ांजी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब (गोवा व्हिस्की) की 100 पेटी जब्त की है।

यह शराब एक सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (क्रमांक CG-17-LA-9565) में अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टकरागुड़ा–बेलर रोड पर रेड कार्रवाई की, जहाँ वाहन चालक पुलिस को देखकर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार हो गया।

तलाशी के दौरान वाहन से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 100 पेटी (कुल 5000 नग पौवा, प्रत्येक 180ml) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 900.0 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत लगभग ₹6,40,000/- आँकी गई है।

🔹 जब्ती विवरण:

  • गोवा व्हिस्की — 100 पेटी (कुल 5000 पौवा, 180ml)
  • कुल मात्रा — 900 बल्क लीटर
  • अनुमानित कीमत — ₹6,40,000/-
  • वाहन — बोलेरो मैक्स पिकअप (CG-17-LA-9565) मूल्य ₹7,00,000/-

पुलिस ने इस संबंध में अप०क्र० 37/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहंडीगुड़ा श्री ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में की गई। संचालन का नेतृत्व निरीक्षक केशरी चंद साहू थाना प्रभारी बड़ांजी ने किया।

👮‍♂️ कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • निरीक्षक — केशरी चंद साहू (थाना प्रभारी बड़ांजी)
  • सउनि — पुरुषोत्तम नायडू
  • प्र०आर० — रघुराज नाग, लाला राम ध्रुव, अशोक माण्डवी, सोमेंदु चक्रवर्ती
  • आरक्षक — सुखमन पांडेय, जगत नाग, सुबरू कश्यप, विनायक नाग

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि *जिला बस्तर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।*

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply