Rishabh kumar tavde editor in chief
जगदलपुर/बस्तर/ बस्तर जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है। पूर्व सांसद माननीय श्री दिनेश कश्यप जी को बस्तर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
माननीय श्री दिनेश कश्यप का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, संगठनात्मक क्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक समझ से यह उम्मीद की जा रही है कि बस्तर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को नई मजबूती और स्पष्ट दिशा मिलेगी।
सहकारिता क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि श्री कश्यप के नेतृत्व में बैंक किसानों, छोटे व्यापारियों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण हितग्राहियों के लिए और अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी भूमिका निभाएगा।
विशेष रूप से यह अपेक्षा जताई जा रही है कि उनके कार्यकाल में कृषि ऋण वितरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला स्वावलंबन और सहकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी।
श्री कश्यप को इस नई जिम्मेदारी के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों, सहकारिता से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि उनका नेतृत्व बस्तर की सहकारी व्यवस्था को जनहित और विकास के मजबूत आधार पर आगे ले जाएगा।
निस्संदेह, माननीय दिनेश कश्यप जी के अध्यक्ष बनने से बस्तर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहकारिता आंदोलन को मजबूती देते हुए किसानों और आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।