🚨 खनिज माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार!

रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
जगदलपुर | 22 दिसम्बर 2025

बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री हरिस एस के के सख्त निर्देशों के परिपालन में खनिज विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में विगत 18 एवं 20 दिसंबर 2025 को गढ़िया, सोनारपाल, जगदलपुर एवं टिकरा-लोहंगा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेत और मुरम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 10 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

🚜 पोकलेन मशीन भी जब्त

कार्रवाई में मुरम के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन एवं एक टिप्पर को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य टिप्परों को भी बिना वैध दस्तावेज पाए जाने पर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

⚖️ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 एवं खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, पचेयपन तथा नगर सैनिक अनंतराम कुंवर, चमनलाल बघेल एवं देवीराम बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

⚠️ सख्त चेतावनी

खनिज विभाग ने सभी ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करना दंडनीय अपराध है। भविष्य में भी अवैध गतिविधियों पर इसी प्रकार लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


📲 The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
सच के साथ, बेखौफ पत्रकारिता
WhatsApp चैनल जॉइन करें 👉 यहाँ क्लिक करें
संपर्क: 9926750985

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply