व्यापार को बढ़ावा देने कोई योजना नहीं”सिर्फ शब्दों का मायाजाल, वित्त मंत्री का यह ChatGPT पर आधारित बजट ..


पूंजिपतियों को लाभ पंहुचाने,मध्यम वर्ग व छोटे व्यापारियों की अनदेखी करने का है यह बजट …

           जगदलपुर / 26 फरवरी 2026
     आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किए जाने के बाद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा बाहरी निवेशकों को लुभाने वाला यह बजट में छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यापारियों को झुनझुना पकड़ाया गया है वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पेश किया यह बजट सिर्फ और सिर्फ अपने पूंजिपतियों को लाभ पंहुचाने एवं मध्यम वर्ग व छोटे व्यापारियों की अनदेखी करने का यह बजट है।

        व्यापार के क्षेत्र में राज्य को पीछे धकेलने वाला बजट है.. जिसका जीता जागता उदाहरण बस्तर का सुपर स्पेशलिस्ट कॉन्टिनेंटल अस्पताल है जो कि अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपने की तैयारी में है। सरकार ने पूरी तरह से निर्मित इस अस्पताल भवन को बुनियादी ढांचे सहित हैदराबाद की एक निजी एजेंसी को किराए पर देने का निर्णय लिया है। जिसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है!

      व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने कहा वित्त मंत्री का यह राज्य बजट को व्यापार को बढ़ावा देने वाला बजट नहीं है। यह राज्य के व्यापार के लिए पूरी तरह निराशाजनक बजट है इसमें “सिर्फ शब्दों का मायाजाल” और “छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के साथ धोखा” है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी महोदय का यह बजट ChatGPT द्वारा लिखित जैसा प्रतीत होता है।

               बजट में व्यापार को बढ़ावा देने, छोटे व्यापारियों के लिए राहत या नए निवेश को आकर्षित करने के लिए कुछ भी ठोस योजना नहीं है, कुल मिलाकर आर्थिक गतिविधियों को सुस्त करने वाला बजट है बजट में जन-सुविधाओं और करों में राहत की कमी से महंगाई से आम जनता को राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश की दुर्गति व दिशाहीन बजट है।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.– 6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply