रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

7 मार्च 2026, छत्तीसगढ़
दुर्ग जिले के समोद ग्राम में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मक्के की फसल के बीच छिपाई गई अफीम
जानकारी के मुताबिक पूरे खेत में मक्के की फसल बोई गई थी और उसी के बीच अफीम के पौधे लगाए गए थे ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलने के बाद एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने 6 मार्च को मौके पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान मक्के के बीच बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए। इसके बाद मौके पर तहसीलदार और आरआई को बुलाकर निरीक्षण कराया गया और फसल के सैंपल भी जब्त किए गए। शुरुआती आकलन के अनुसार बरामद अफीम की संभावित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
सरपंच ने भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर लगाए आरोप
समोदा गांव के सरपंच और सरपंच संघ के उपाध्यक्ष अरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि यह खेत भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनायक ताम्रकर और बृजेश ताम्रकर का है और वही इस जमीन पर खेती कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 10 एकड़ खेत में अफ़ीम के पौधे और फूल उगा रहे हैं। नशीला पदार्थ हेरोइन का निर्माण भी इसी अफ़ीम के पौधे से होता है।

संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977