
14 मार्च 2026, जगदलपुर
ग्राम पंचायत नानगुर में भीषण जल संकट पिछले तीन वर्षों से निर्माण टंकी आज भी अधूरा है। इस संबंध में कई बार उच्चअधिकारी को भी ग्रामीणों ने जानकारी दी परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गर्मी आए दिन बढ़ रही है जिसके चलते ग्राम नानगुर में पानी का बहुत परेशानी बढ़ रही है। पानी के लिए ग्राम वासी के द्वारा बार-बार मांग की जा रही है की टंकी पूरा हो जाए।
जिससे गांव को पानी मिल सके वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हैंडपंप कीअत्यंत आवश्यकता है वह यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना तहसील हायर सेकेंडरी हाई स्कूल एवं बिजली विभाग के ऑफिस सरकारी दफ्तर भी है यहां पानी का बहुत समस्या हो रही है ।
ग्रामीणों की मांग –
इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग आगे नहीं आ रही?
इस समस्या का निदान कौन करेगा ,इसके लिए कौन जिम्मेदार है?