रिपोर्ट– ऋषभ कुमार


14 मार्च 2026, जगदलपुर/ जगदलपुर जहां तहसील कार्यालय एक प्रमुख जनता से जुड़ी संस्था है। जहां रोज सैकड़ों लोग अपनी जरूरतों के काम के लिए पहुंचते हैं। जहां पर महिलाएं, वृद्ध, बच्चे व पुरुष जिन्हें अपना आय जाति –निवास , आधार कार्ड में सुधार करवाना,और भी कई सारे काम होता है।

देखें वीडियो 👇

      लेकिन इतने बड़े कार्यालय में , जिसमें लोगों को पानी की व्यवस्था व बाथरूम के निपटान के लिए, बाहर जाना पड़े तो ऐसी स्थिति में कार्यालय की छवि क्या बनती है।
आप अंदाजा लगाए –

   



         यह तहसील कार्यालय जो जिला कलेक्टर बस्तर महज 200 मीटर में है। जब इतनी महत्वपूर्ण संस्था की स्थिति इतनी दयनीय है कि स्वच्छता के नाम पर तो कार्यालय के अंदर ही नहीं बाहर भी गंदगी है।


        जब तहसील कार्यालय में बाहर से व्यक्ति आते हैं। तो कार्यालय में पानी की सुविधा नहीं है। और ना ही शौचालय में पानी की व्यवस्था है। और ना ही स्वच्छता की व्यवस्था है। गंदगी व बदबू से शौचालय भरा पड़ा है। तथा वहां से गुजरना भी दुर्भर हो गया है।



        तथा इससे तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान है। और कर्मचारियों से यह जानकारी मिली कि यहां पर कर्मचारियों के लिए भी पानी की सुविधा नहीं है।

    जब यह मामले को लेकर तहसीलदार साहब के पास गए तो तहसीलदार साहब मौजूद नहीं थे।


     🔴 अधिकारी बेख़बर, हकीकत बेक़ाबू

लेकिन तस्वीरें और हकीकत चीख-चीखकर कह रही हैं कि कार्यकाल में सफाई नहीं।

       तहसील कार्यालय के जवाबदार अपने जवाबदारी से मुंह फेर लेते हैं , उन्हें जनता की सुविधाओं की कोई चिंता नहीं है।

          ✅ जनता की मांग

.जिला प्रशासन तत्काल जांच करे।
.कार्यकाल में जल्द ही पानी की सुविधा कराई जाए।
.साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply