रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

नक्सलमुक्त भारत संकल्प सिद्धि के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार – भाजपा
3 अप्रेल 2026, जगदलपुर/ भारतीय जनता पार्टी ने नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने और छत्तीसगढ़ सहित बस्तर अंचल को नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त कराने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार माना है।
भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने नक्सलमुक्त भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को भी बधाई देते हुए आभार जताया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के 31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पूरी शक्ति लगाकर क्षेत्र में दशकों से यहाँ के निवासियों द्वारा भोगे जा रहे दंश का समूल नाश कर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या से न केवल क्षेत्र का विकास बाधित हुआ वरन् सैकड़ों प्राणो को आहुतियाँ देनी पड़ी, जिसमें हमारे सुरक्षा बल के जवान व जनप्रतिनिधि व नागरिक शामिल थे।
उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेतृत्व के सहयोग एवं उचित निर्णयों को हमारे जवानों ने सही साबित किया व क्षेत्र को इस विषम समस्या से निजात दिलाई, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं l इस समस्या की मुक्ति से अब बस्तर सहित प्रदेश के विकास की तेज़ गति का मार्ग प्रशस्त होगा। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977