रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर, 06 अप्रैल 2026: छात्र संघ चुनाव की बहाली की प्रमुख मांग को लेकर आज NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में उग्र प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी एवं प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा।

   इस प्रदर्शन में छात्र नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और विश्वविद्यालयों में पनप रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज़ बुलंद की:


“छात्र संघ चुनाव हमारा अधिकार है, कोई खैरात नहीं” – आदित्य सिंह बिसेन


NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने कड़े शब्दों में कहा कि छात्र संघ चुनाव प्रदेश भर के लाखों छात्र-छात्राओं का अधिकार है और राज्य की भाजपा सरकार को यह अधिकार हर हाल में वापस देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों  एकेअभाव में प्रदेश भर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय भ्रष्टाचार का प्रमुख अड्डा बन चुके हैं।

छात्रों की सहमति और प्रतिनिधित्व के बिना सरकारी धन की खुलेआम बंदरबांट की जा रही है। PM Usha योजना से लेकर जनभागीदारी फंड तक में भारी अनियमितताएं और गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिसका NSUI लगातार पुरजोर विरोध करती आई है।


“विश्वविद्यालयों का अघोषित RSS कार्यालय बनना बर्दाश्त नहीं” – विशाल खंबारी


    NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने बताया कि साल 2016 से छात्र संघ चुनावों पर लगी अलोकतांत्रिक रोक के कारण आज बस्तर के सैकड़ों छात्र अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ और अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। केंद्र और राज्य के बजट का दुरुपयोग कर बेबुनियाद विषयों पर लाखों रुपये के सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं।

     विश्वविद्यालयों को RSS का अघोषित कार्यालय बनाया जा रहा है और टेंडर से लेकर खरीदी तक का काम भाजपा एवं RSS नेताओं के इशारों पर हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार छात्र संघ चुनाव पुनः बहाल करने पर जल्द फैसला नहीं लेती है, तो NSUI उग्र आंदोलन करते हुए राजभवन एवं मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए प्रतिबद्ध होगी।


“ABVP की हार के खौफ से चुनाव रोक रही है भाजपा” – मनोहर सेठिया


NSUI प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2016 में छात्र संघ चुनाव बंद करने का निर्णय पूरी तरह से ‘छात्र विरोधी’ था।

    भाजपा नेता इस बात से घबराते हैं कि अगर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए, तो उनके अघोषित छात्र संगठन ABVP को पूर्व की भांति करारी हार का सामना करना पड़ेगा और NSUI के ज़मीनी और संघर्षशील छात्र नेता भारी बहुमत से विजयी होंगे।


    इस उग्र घेराव और प्रदर्शन में बस्तर के सैकड़ों ऊर्जावान छात्र-छात्राओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्र हित के मुद्दों पर अब कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply