रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 06 अप्रैल 2026। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.348 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 1.67 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

      मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोरियाबाहर नाला के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान देवी नारायण नागवंशी (26 वर्ष) निवासी बाबू सेमरा और बबलू कश्यप (19 वर्ष) निवासी हलबा कचोरा के रूप में हुई।

     पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना बोधघाट पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply