रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

आस्था और संगठन का संगम
📍जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी ने आज मांई दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
⭕आस्था के साथ नई शुरुआत
मंदिर परिसर में पूरी टीम ने एकजुट होकर बस्तर सहित पूरे क्षेत्र की खुशहाली, शांति और विकास के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की। यह अवसर संगठन के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।
⭕मजबूत संगठन, जनसेवा का संकल्प
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेगी और जनता के बीच जाकर सक्रिय भूमिका निभाएगी।
⭕शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि महिला मोर्चा की टीम संगठन के उद्देश्यों पर पूरी निष्ठा के साथ काम करेगी।
👉🏻ईनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, ममता राणा,किरण सेन, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, गोदावरी साहू, ब्रिजेश शर्मा, संतोष गौर, विनायक बेहरा, बिजली बैद्य, पूनम सिन्हा, अनिता श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, गीता मिश्रा, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मातारानी बरई, ढाकेश्वरी पाण्डेय, पुष्पा तिवारी,बीबी चंदाबानो अलका सेंगर, विभा सिंह आदि शामिल रहे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977