रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

⭕ 8 अप्रैल 2026,जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.09 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 5.04 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त किया गया है।
⭕पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से उड़ीसा से जगदलपुर की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अडावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बैग में रखे तीन पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।
⭕गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणपति माली (40) और श्याम सुंदर बीसाई (45), निवासी जिला कोरापुट (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977