रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

बदलता सुकमा, संवरता बस्तर
13 अप्रैल 2026, सुकमा
आज सुकमा प्रवास के दौरान मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर’ एवं ‘अटल आयोग लैब’ के शुभारंभ तथा जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का साक्षी बना।

इस दौरान विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर अपने हितग्राही भाई-बहनों को सामग्री व सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर आदरणीय मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी उपस्थित रहे।

लाभार्थियों से आत्मीय संवाद के दौरान उनके चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास और संतोष इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हमारी सुशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। वनांचल का हर घर मुख्यधारा से जुड़ रहा है, यही हमारे विकसित और सुरक्षित बस्तर का संकल्प है।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977