रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

तोंगपाल 26 मई 2026 / जिला सुकमा छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम तोंगपाल में गुटेर में एक बार फिर रेत खदान शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में मशीनें उतारकर दिन-रात अवैध उत्खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खदान में मशीनें लगाई गई हैं और 24 घंटे ब्रिज का काम वाहनों के जरिए रेत का परिवहन जारी है। और ठेकेदार और रॉयल्टी भी नहीं पता है। खनिज विभाग को और खनिज विभाग सो रहा है। अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है इतना बड़ा अवेट कम खुलेआम चल रहा है हमारे प्रशासन कार्रवाई करने में मजबूर नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इलाके में कार्रवाई की बात हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक बाहर से आए लोगों के साथ स्थानीय प्रभावशाली और कथित राजनीतिक संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार मशीनों से उत्खनन होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब नियमों के अनुसार नदी में भारी मशीनों से उत्खनन प्रतिबंधित है, तब खुलेआम मशीनें कैसे चल रही हैं। लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग केवल औपचारिक निरीक्षण कर लौट जाता है, जबकि अवैध उत्खनन लगातार जारी रहता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो नदी का अस्तित्व और पर्यावरण दोनों प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मशीनों को जब्त कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा अवैध खनन शुरू न हो सके।