रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



15 अप्रेल 2026, बकावंड/ बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा में 15वें वित्त आयोग वर्ष 2023-24 की राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कमारपारा में तालाब सफाई के नाम पर 49,000 की राशि आहरित की गई, जबकि मौके पर ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया।


      प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत पोर्टल पर तालाब सफाई के स्थान पर नाली की फोटो अपलोड कर राशि निकाली गई। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई का कार्य धरातल पर नहीं हुआ है। उक्त राशि सीमांचल बघेल के नाम से भुगतान किए जाने की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं, पेयजल एवं स्वच्छता जैसे कार्यों के लिए किया जाता है। ऐसे में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशि आहरित किया जाना गंभीर अनियमितता माना जा रहा है।

      उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बकावंड ब्लॉक की गोटीगुड़ा पंचायत में वाटर फिल्टर के नाम पर 400 के कार्य के लिए 40,000 आहरित करने का मामला सामने आ चुका है।

          यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित सचिव एवं सरपंच के खिलाफ पंचायत राज अधिनियम के तहत वसूली सहित कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

     इस संबंध में जब पंचायत सचिव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि संभवतः तालाब की बजाय नाली की सफाई का कार्य किया गया होगा।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply