रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

25 अप्रैल 2026, जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री देव ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएँ हमारे लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के सपने को साकार करने में इन संस्थाओं की भूमिका अतुलनीय है।

     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पंचायतों को सीधे फंड आवंटित कर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाया है, ताकि विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। इसी तरह राज्य की भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतें ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को पूरा करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगीं। श्री देव ने कहा कि पंचायतें केवल शासन की इकाई नहीं, बल्कि ग्रामीण उत्थान और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का केंद्र हैं।

     आज के दिन हम पंचायतों को और अधिक पारदर्शी, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेते हैं। सभी पंचायत प्रतिनिधि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा के साथ जन-जन तक पहुँचाएँ और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने में अपना सक्रिय योगदान दें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply