रिपोर्ट,–जय शंकर पांडे

6 मई 2026, अंबिकापुर: सरगुजा जिले में मेंड्राकला क्षेत्र स्थित खर्रा नदी में नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मायापुर (चांदनी चौक) निवासी अमन कुमार (19 वर्ष) पिता अमला कुमार और उज्जवल दीप भराती (17 वर्ष) पिता कृष्णा प्रसाद भराती अपने साथी समर्थ सोनी (17 वर्ष) निवासी जरहागढ़ के साथ मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे।
घटना में अमन कुमार और उज्जवल दीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समर्थ सोनी को गंभीर हालत में बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र का तरणताल बंद होने के कारण तीनों युवक नदी में नहाने पहुंचे थे। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।