रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर, 22 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आकाश छिकारा द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर में विगत 08 मई 2026 को उपचारार्थ विचाराधीन बंदी अमन कुमार उर्फ अमल पिता सुखनाथ निवासी राजूर थाना परपा की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं।

इस घटना के जांच अधिकारी एसडीएम तोकापाल द्वारा उक्त घटना सम्बन्धी जानकारी रखने वाले आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि उक्त संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था अथवा किसी अन्य को किसी भी प्रकार की जानकारी या दावा-आपत्ति हो तो वे लिखित रूप से जानकारी 01 जून 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल में प्रस्तुत कर सकते हैं । नियत अवधि के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply