रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर ,29.05.2026 / हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर पार्किंग से मोटर सायकल रायल इनफील्ड बुलेट चोरी करने वाले 01 चोर  पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही     

📌 आरोपी को कांकेर से चोरी किए मोटर सायकल बुलेट के साथ किया गया गिरफ्तार

📌आरोपी कांकेर जिला कोरर का मूल निवासी हैं।

📌आरोपी के कब्जे से चोरी किए  मोटर सायकल रायल इनफील्ड बुलेट ओडी 07 टी 0494 कीमती 2,50,000 रुपए को किया गया बरामद

📍नाम आरोपी :- सुशील  नायक पिता संतोष नायक उम्र 20 साल जाति हल्बा निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला उ.ब. कांकेर

      पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 23 फरवरी  2026 को हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर के पार्किंग से मोटर सायकल बुलेट चोरी करने वाले आरोपी पर, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार  के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि दिनांक 23.02.2026 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी जगदलपुर के पार्किंग में मोटर सायकल की  चोरी हुई थी उस चोर को पकड़ने मे पुलिस ने सफलता हासिल की है,  घटना के तुरंत बाद चोरी को पकड़ने हेतु टीम गठित की गई थी पता तलास दौरान हाउसिंग बोर्ड एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर  आरोपी की शिनाख्त सुशिल नायक पिता संतोष नायक उम्र 20 साल जाति हल्बा निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला उ.ब. कांकेर के रूप में हुई। जिसे काफी दिनों से पता तलाश किया जा रहा था जो अपनी पहचान छुपा कर सकुनत से मोटर सायकल के साथ फरार था जिसे दिनांक 27.05.26 को  हिरासत में लिया गया जिससे पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये मीटर सायकल बुलेट चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए हुए मोटर सायकल रायल इनफील्ड बुलेट OD 07 T 0494 को अपने गांव के घने जंगल में छुपा के रखना बताया  जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया  है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
Hc – विनोद चांदने
आरक्षक – सोनू गौतम , कृष्णा नेताम , राजू बघेल

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply