रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

31 मई 2026, जगदलपुर, कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही

📌  सोने गिरवी रख पैसे गबन करने वाली महिला के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही

📌 प्रार्थी के सोने के झुमका को  तौल करने ले जाना बताकर उसे गिरवी रख करीबन 1,50,000/ रूपये गबन करने वाली आरोपिया नीतू नागवानी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी

📌 पुलिस से पूछताछ के दौरान साक्ष्य छुपाने और विवेचना में सहयोग नहीं करने से गई जेल

🔴 नाम आरोपिया — नीतू नागवानी पति स्व. सुनील नागवानी उम्र 45 साल पता मोती तालाब पारा जगदलपुर थाना कोतवाली जिला बस्तर

      पुलिस अधीक्षक, श्री
शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में शहर में गरीब लोगों से सोने के आभूषण लेकर गिरवी कर पैसे ना देकर बेइमानी करने वाले महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि वर्ष 2024 में प्रार्थी के बेटी का स्वास्थ्य खराब होने से पैसे की आवश्यकता होने पर सूरज नागवानी को सोने के झूमके तौल कराकर कितना राशि में बिक्री होने के लिए सोने का झुमका दिया गया था जिस पर सूरज नागवानी में अपनी माँ नीतू नागवानी के साथ मिलकर प्रार्थी सोने के झूमके को किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखकर मिले रकम को खुद उपयोग कर लिये प्रार्थी द्वारा सोने के झूमके वापस मांगने पर सोने के झुमका के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं होना ना पैसे देने की राजी थे सोने के झूमके को बेइमानी से गिरवी रखकर स्वयं रकम का उपयोग करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचन में आरोपियों को पूछताछ कर प्रार्थी का सोने के झूमके के संबंध में पूछताछ करने पर लगातार आनाकानी करना तथा किसी प्रकार से विवेचना में सहयोग ना कर सोने के झूमके के रखने के संबंध में सही जानकारी नहीं देने पर उक्त महिला आरोपी को आज दिनांक  29/05/26 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपिया को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक – अरुण मरकाम ,
सउनि – ,बिजेंदर सिंग
आरक्षक – रीना अनंत, ललिता तारम , पुनीता मांडवी ,वरुण बघेल, सोमालु

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply