रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

31 मई 2026, सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शराब के नशे और पति-पत्नी के विवाद ने एक 3 माह के दुधमुंहे मासूम की जिंदगी छीन ली।
बताया जा रहा है कि लटोरी चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी शराब के नशे में धुत होकर आपस में जमकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे अपने ही 3 माह के मासूम बच्चे के ऊपर गिर पड़े। हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद होता था, लेकिन इस बार झगड़े की कीमत एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।