रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

4 जून 2026, रायपुर। खरोरा क्षेत्र में महावीर ज्वेलर्स के मुंशी टीकाराम शर्मा से 05 मई की देर शाम एक बड़ी लूट की वारदात हुई। मुंशी नरदहा दुकान से खरोरा लौट रहे थे, तभी तिल्दाडीह पंप के पास लुटेरे उन पर टूट पड़े।
लुटेरों ने मुंशी के सर पर हमला किया और 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस लूट में लगभग 12-13 किलोग्राम चांदी, 400-450 ग्राम सोना और करीब 4 लाख रुपये नकद शामिल थे। महावीर ज्वेलर्स में टीकाराम शर्मा पिछले 15 वर्षों से मुंशी के पद पर कार्यरत हैं।
घटना के एक महीने बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने घटना स्थल से बाइक और जेवरात का डिब्बा जब्त किया है। 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच और खरोरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।