रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

12 जून 2026, रायपुर: कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान रात्रे जिला बदर, 7 जिलों से 3 माह के लिए किया गया निष्कासित रायपुर पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला बदमाश मुस्कान रात्रे को जिला बदर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदेश जारी कर मुस्कान रात्रे को रायपुर समेत प्रदेश के 7 जिलों की सीमा से तीन माह के लिए बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।


   पुलिस के अनुसार मुस्कान रात्रे के खिलाफ नशे के कारोबार, अवैध शराब बिक्री तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply