रिपोर्ट –ऋषभ कुमार

12 जून 2026, धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल मुलाहिजा के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी पलाश गजभिए को कुछ दिन पहले गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत उसे मेडिकल जांच के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर पुलिसकर्मियों की निगरानी से निकल भागा।


फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply