रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

13 जून 2026, मनेन्द्रगढ़। जिले के बरकेला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के भीतर घुसे सांप के काटने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का इलाज मनेन्द्रगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है।

      घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी दुख का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बरकेला गांव निवासी रामवती बाई अपनी ढाई साल की बेटी हंसिका के साथ घर के अंदर मौजूद थीं। इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया। बताया जा रहा है कि सांप ने पहले मां और फिर बच्ची को डस लिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply