रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर,13 जून 2026/ जगदलपुर के न्यू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन काफ़ी भव्य ओर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ एवं संगठनात्मक चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पंडित जी ने सभी बजरंगियों का गमछा पहना कर सम्मान किया तथा उनके धर्म, समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सभी कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में जिला संयोजक विष्णु ठाकुर नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह ,सूरज पटनायक ,रवि टेकाम, गीतेश, गोकुल पाणिग्रही , अनिल सिसोदिया एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।