रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

15 जून 2026, कांकेर/ कांकेर जिला पुलिस में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता दुर्गुकोंदल थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट को कोरर थाना की कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि लक्ष्मण केवट को हाल ही में उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए कोरर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।