रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

15जून 2026, कोंडागांव। जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसगांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बीते देर शाम एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। बीते देर शाम परिवार के लोग घर पर थे, तभी अचानक रसोई में गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गैस फैलने के कारण घर में जबरदस्त आग भड़क उठी।

इस आगजनी की चपेट में आने से परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 1 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि गंभीर रूप से झुलसने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के बाद फरसगांव थाना पुलिस भी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply