रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

17 जून 2026, बीजापुर/ जिला बीजापुर में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी के साथ सम्मिलित होकर विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

बीजापुर जिले में जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु कुल ₹18 करोड़ 67 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति एवं पूर्णता प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत ₹2 करोड़ 09 लाख की लागत से पूर्ण हुए 14 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें जनसामान्य हेतु रैन बसेरा, दाल-भात सेंटर, कार्यालय सह गोदाम तथा अटल आरोग्य लैब जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

इसके साथ ही, बीजापुर के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करने हेतु ₹16 करोड़ 58 लाख की लागत से 07 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। इन नवीन कार्यों में सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल भवन, आवागमन को सुगम बनाने हेतु पुल-पुलिया निर्माण, नवीन महाविद्यालय भवन व अन्य आवश्यक अधोसंरचना कार्य प्रमुख हैं।
शासन की सुशासन नीतियों के अंतर्गत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का निरंतर विकास करना है, ताकि ग्रामीण, किसान, युवा और मातृशक्ति के जीवन स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।