रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27 जून 2026, जगदलपुर/ सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर के जूनियर विंग की छात्रा कुमारी निहारिका यादव को एनसीसी यूनिट 10 छ ग (स्वतंत्र) कंपनी एन सी सी जगदलपुर से बेस्ट कैडेट आफ यूनिट के रूप में चुना गया तथा₹6000 की  प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है ।यह पुरस्कार उस एनसीसी कैडेट को दिया जाता है जो अपनी यूनिट में हर गतिविधि में सबसे आगे रहता है। यह सम्मान अनुशासन, अच्छी ड्रिल, फायरिंग, लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व (Personality) के आधार पर सबसे उत्कृष्ट कैडेट को मिलता है।

    जूनियर विंग के इस सत्र में निहारिका ने तीन कैंप किए हैं पहले राजनांदगांव का फायरिंग कैंप किया जहां पर निहारिका ने बताया कि उसे रायफलों और फायरिंग पोजीशन की जानकारी दी गई दूसरा कैंप RDC का किया जो रायगढ़ में था जिसमें कल्चरल प्रोग्राम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बेस्ट फायर के रूप में स्वयं ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डी के पात्रा ने मेडल देकर सम्मानित किया।


     निहारिका यादव प्रारंभ से ही कई क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा चुकी है यह हर वर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अच्छे अंकों से उत्तीर्ण  होती आई है, पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रियाकलाप नृत्य, संगीत ,भाषण, स्वरचित कविता  खेल जैसे कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। इस वर्ष भी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर अपने शाला को गौरवान्वित किया है। निम्न आय वर्ग परिवार से आने के बावजूद भी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंची है ।

     निहारिका की इस कामयाबी पर शाला की प्राचार्य एवं शाला परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है छात्रा ने अपनी कामयाबी का श्रेय शाला की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ,कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बॉबी जोसेफ और एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर जैमवती ठाकुर को बताया है ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply