रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

29 जून 2026 , दुर्ग / दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल पीड़िता दीपिका गाढा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद दो डॉक्टरों सहित सात स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, – एक जून को सिकल सेल से पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने समय पर रक्त उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी को जांच के निर्देश दिए थे।

करीब 20 दिनों तक चली जांच में सामने आया कि ब्लड बैंक में 85 यूनिट रक्त उपलब्ध होने के बावजूद पीड़िता को रक्त उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों को पहले रक्तदाता (डोनर) लाने के लिए कहा गया, लेकिन डोनर नहीं मिलने के बाद भी रक्त जारी नहीं किया गया। जांच में चिकित्सकीय स्तर पर भी लापरवाही पाई गई।

इन पर हुई कार्रवाई

रेडक्रॉस सोसायटी के दो लैब टेक्निशियन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM ) की दो स्टाफ नर्सों की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं एक विशेषज्ञ चिकित्सक, एक डॉक्टर और एक नियमित स्टाफ नर्स के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक को प्रस्ताव भेजा गया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply