रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

29 जून 2026, दुर्ग/ एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रखी गई है, जबकि मामले के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। संगठन ने कलेक्टर से निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग करने की बात कही है।
जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं उनमें तरन्नुम जहां, नश्रा परवीन (लैब टेक्निशियन), जागेश्वरी देवी और तनुजा चंद्राकर (स्टाफ नर्स) शामिल हैं। वहीं अनसतसिया केरकट्टा, डॉ. निखिल अग्रवाल और डॉ. तृप्ति तिवारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकारी को पत्र भेजा गया है।
मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि विभाग वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को लेकर आगे क्या कदम उठाता है।