रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

29 जून 2026, / कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को दो कारों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा पंडरिया के लघान के पास हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।